ICANN 公告

敬请阅读 ICANN 的公告,了解最新政策制定活动和区域事务等等。

除了 ICANN 官方语言版本以外,本内容还提供以下语言版本

.DESI को इमरजेंसी बैक-एंड रजिस्ट्री ऑपरेटर प्रोग्राम में रखा जाएगा

2023 年 10 月 16 日

इंटरनेट कॉर्पोरेशन फ़ॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) आज जेनेरिक टॉप-लेवल डोमेन (gTLD) .DESI को इमरजेंसी बैक-एंड रजिस्ट्री ऑपरेटर (EBERO) प्रोग्राम मे रखने जा रहा है। यह कार्रवाई रजिस्ट्री ऑपरेटर, Desi Networks LLC, के अनुरोध पर की जा रही है, जिसमें उन्होंने अपने रजिस्ट्री एग्रीमेंट को खत्म करने और .DESI को किसी EBERO में ट्रांसफ़र करने का अनुरोध किया है और ऐसा किसी तकनीकी समस्या की वजह से नहीं किया जा रहा है। ICANN, gTLD को यह सुनिश्चित करने के लिए EBERO में रख रहा है कि .DESI gTLD के तहत करीब 1,900 डोमेन नामों का कामकाज लगातार चलता रहे।

ICANN का मिशन इंटरनेट की सुरक्षा, स्थिरता और लचीलेपन को सुनिश्चित करना है। EBERO प्रोग्राम को इसलिए डिज़ाइन किया गया है ताकि किसी gTLD रजिस्ट्री ऑपरेटर को थोड़े समय के लिए ज़रूरी रजिस्ट्री फ़ंक्शन बनाए रखने में सहायता की आवश्यकता होने पर उसे सक्रिय किया जा सके। EBERO प्रोवाइडर ऐसे संगठन हैं जिन्होंने डोमेन नाम सेवाएं, रजिस्ट्रेशन डेटा डायरेक्ट्री सेवाएं और एक्स्टेंसिबल प्रोविज़निंग प्रोटोकॉल सेवाएं संचालित करने का कई सालों का अनुभव दिखाया है।

ICANN, .DESI के दीर्घकालिक संचालन को संभालने के लिए एक उत्तराधिकारी रजिस्ट्री ऑपरेटर की पहचान और अनुबंध करेगा। यह प्रक्रिया प्रस्ताव के अनुरोध के ज़रिए पूरी की जाएगी, जिसे https://www.icann.org/resources/pages/governance/rfps-en पर प्रकाशित किया जाएगा।

ICANN 简介

ICANN 的使命在于确保全球互联网的稳定、安全与统一。在互联网上寻找另一个人的信息,您必须在您的电脑或其他设备中键入一个地址——可以是一个名称或是一串数字。这一地址必须是独一无二的,只有这样电脑之间才能互相识别。ICANN 则负责协调这些分布在全球各地的唯一标识符。ICANN 成立于 1998 年,是一家非营利公益型企业,其成员遍布全球各地。