Site Map  |  Site Index  |  Quick Links:
  Search:
Logo of ICANN - Internet Corporation for Assigned Names and Numbers

^ Home

> News

IDN ccTLDs की सीमित संख्या के परिचय के लिए प्रारंभिक ड्राफ़्ट फ़ास्ट-ट्रैक प्रणाली पर अनुरोध की गई सार्वजनिक टिप्पणियाँ

1 फ़रवरी 2008

The Introduction of a Limited Number of IDN ccTLDs Under A Fast Track Mechanism:
Draft Initial Report of the IDNC Working Group
[PDF, 80K]

26
फ़रवरी 2008 तक अनुरोध की गई सार्वजनिक टिप्पणियाँ

यह IDNC कार्यकारी समूह की (IDNC WG) प्रारंभिक रिपोर्ट का पहला परिचर्चा ड्राफ़्ट है. यह ICANN समुदाय की टिप्पणी और इनपुट के लिए प्रकाशित किया गया है. यह दस्तावेज़ IDNC कार्यकारी समूह द्वारा साइन-ऑफ़ नहीं किया गया है, जिसके सदस्य इस विमर्श काल के दौरान अपनी टिप्पणियाँ और इनपुट प्रदान करते रहेंगे.

यह IDNC WG उपयुक्त तरीकों, यदि कोई हों, को विकसित करने और रिपोर्ट करने के लिए ICANN बोर्ड द्वारा तैयार किया गया है, जो समय की सीमा में परिचय को सक्षम करेगा और जो, समग्र IDN ccTLD की नीति को विकसित करते समय, इंटरनेट की, ISO 3166-1 द्वि-पत्रीय संहिता (दोनों, ISO 3166-1 की कार्यालयीन संहिता सूची तथा आरक्षित ISO 3166-1 संहिता तत्वों की सूची) से संबंधित, अविवादित IDN ccTLD की सीमित संख्या के लिए, लगातार सुरक्षा तथा स्थिरता को सुनिश्चित करता है.

IDNC WG का कार्यक्षेत्र उपयुक्त तरीकों को विकसित करने तक सीमित है (IDN ccTLDs की सीमित संख्या के परिचय के लिए) जो IDN cc नीति विकास प्रक्रिया (ccPDP) के नीतिगत परिणामों का अग्र-क्रय नहीं करता है, जिसके लिए इस समय एक विषय रिपोर्ट तैयार की जा रही है. ccPDP रिपोर्ट तैयार करते समय, किसी IDN ccTLD नीति के विकास और क्रियांवयन के संबंध में विषय प्रबंधक नीतियों, प्रक्रियाओं तथा/या उपनियमों की पहचान करेगा, जिनकी समीक्षा की आवश्यकता होगी और ज़रूरी हुआ तो उन्हें संशोधित किया जाएगा. इसके अलावा, विषय प्रबंधक संयुक्त ccNSO GAC विषय पत्र, अन्य ICANN समर्थित संगठनों तथा सलाहकार समितियों के इनपुट, सार्वजनिक टिप्पणियों, तकनीकी सीमाओं और आवश्यकताओं, जिसमें शामिल हैं IDNA मार्गनिर्देश, और अन्य प्रासंगिक मामले, आदि को ध्यान में रखेगा.

IDNC WG चार्टर के अंतर्गत, उपयुक्त फ़ास्ट-ट्रैक तरीकों पर विचार करते समय, IDNC WG निम्न को ध्यान में अवश्य रखे और इन्हीं के द्वारा निर्देशित हो:

फ़ास्ट ट्रैक दृष्टिकोण के लिए दो विशिष्ट प्रणालियों की आवश्यकता होती है, जिन्हें इस रिपोर्ट में संबोधित किया गया है:

  1. IDN ccTLD string के चयन के लिए प्रणाली (रिपोर्ट के अनुभाग 3 को देखें) तथा;
  2. IDN ccTLD प्रबंधक को नियुक्त करने की प्रणाली (रिपोर्ट के अनुभाग 4 को देखें).

इस रिपोर्ट का उद्देश्य IDNC WG द्वारा पहचाने गए विषयों तथा मुद्दों पर समुदाय को सूचित तथा रिपोर्ट करना है जिन्हें दोनों प्रणालियों के विकास के लिए ध्यान में रखने की आवश्यकता है और उन पर इनपुट और टिप्पणियों की आवश्यकता है. इस रिपोर्ट तथा प्राप्त की गई टिप्पणियों का प्रयोग फ़ास्ट ट्रैक के अगले चरण में संभावित प्रणालियों को संरचित तथा प्रस्तावित करने के लिए किया जाएगा (अंतरिम रिपोर्ट अनुसूची के लिए रिपोर्ट का अनुभाग 5 देखें). जैसा ऊपर कहा गया है, फ़ास्ट ट्रैक का परिणाम ccPDP के परिणाम का अग्र-क्रय नहीं कर सकता है. फ़ास्ट ट्रैक प्रणालियों से संबंधित उठाए गए सभी मुद्दे/विषय ccPDP के अंतर्गत भी उठाए जा रहे हैं. इसलिए, फ़ास्ट ट्रैक के उद्देश्य से प्राप्त किए गए समाधान, आवश्यकतानुसार जितना संभव हो, सीमित होने चाहिए.

इस रिपोर्ट पर टिप्पणियाँ ईमेल के माध्यम से idn-cctld-fast-track@icann.org पर 26 फ़रवरी 2008 तक भेजी जानी चाहिए. प्राप्त की गई टिप्पणियों का संग्रह http://forum.icann.org/lists/idn-cctld-fast-track/. पर सार्वजनिक किया जाएगा.

Apply for a Job  |  Events  |  News  |  Photos  |  Press  |  Structure  |  Resources

Translate  |  ترجم  |  翻译  |  Traduire  |  Übersetzen  |  Traducir  |  Выполнитьперевод  |  Traduzir  |  번역  |  翻訳  |  Traduci

This file last modified 10-Feb-2008

© 2009 Internet Corporation For Assigned Names and Numbers